प्रेमी संग फरार हुई महिला की गुजरात के दमन में बेरहमी से हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव

Nawada Crime News: महिला की गुजरात के दमन में प्रेमी ने हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में बंद कर आरोपी फरार हो गया। दुर्गंध आने पर पुलिस ने लाश बरामद की।

प्रेमी संग फरार हुई महिला की गुजरात के दमन में बेरहमी से हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव

Updated Aug 05 2026 01:32 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Nawada, Bihar, India

बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में एक महिला ने जिस प्रेमी के खातिर अपना हंसता-खेलता परिवार और पति का घर छोड़कर फरार हुई थी, उसी प्रेमी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को एक बड़े ट्रॉली बैग में बंद कर दिया और बाहर से कमरे के दरवाजा में ताला लगाकर फरार हो गया। मृतका की पहचान सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है की करीब 3 साल पहले छोटी कुमारी गांव के ही रहने वाला एक युवक ऋषभ कुमार से प्रेम प्रसंग में थी, लेकिन दो साल पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर प्रेमी ऋषभ के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

Ads

यह भी पढ़े: सीवान में किशोरी से हैवानियत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को दबोचा


दमन में रह रहे थे दोनों

दोनों घर से भागने के बाद गुजरात के दमन में एक किराए का मकान में पति-पत्नी की रूप में रह रही थी। दमन में रहने के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ एक दुधमुंही बच्ची भी थी, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


दुर्गंध आने पर खुला राज

हत्या के बाद शव को छिपाने में नाकाम रहा आरोपी ने लाश को ट्रॉली बैग में ठुंसकर कमरे में ताला बंद कर दिया और भाग निकला। कई दिनों बाद जब कमरे से दुर्गंध आने लगी, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दमन पुलिस ने ताला तोड़कर सड़ा-गला शव बरामद किया।

Ads


दमन पुलिस ने घटना की जानकारी नवादा पुलिस और परिजनों को दी है। इस वारदात के बाद गांव में सन्नाटा और परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल दमन पुलिस हत्या का केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।