10वीं की छात्रा हुई लापता, रेलवे ट्रैक पर मिले स्कूल बैग और कपड़े, परिजनों का भारी हंगामा

Patna Khagaul News Today: केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। सरारी गुमटी रेलवे ट्रैक पर ड्रेस और बैग मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

10वीं की छात्रा हुई लापता, रेलवे ट्रैक पर मिले स्कूल बैग और कपड़े, परिजनों का भारी हंगामा

Updated Aug 12 2026 02:39 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Crime News Patna: बिहार की राजधानी पटना के खगौल क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो खोजबीन शुरू की। इसी बीच छात्रा का बैग और स्कूल ड्रेस सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।


स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची

छात्रा की पहचान खगौल के लोको कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले संजय कुमार की बेटी सपना कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी और उसकी स्कूल से छुट्टी दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी, लेकिन वह 2:00 बजे तक घर नहीं पहुंची। इससे परिजनों ने सबसे पहले स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, तो पता चला कि छात्रा स्कूल से समय पर ही बाहर निकल चुकी थी।

Ads

यह भी पढ़े: प्रेमी संग फरार हुई महिला की गुजरात के दमन में बेरहमी से हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव


सड़क पर उतरा जनसैलाब

इस मामले को लेकर परिजनों ने शाम 4:00 बजे खगौल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रेलवे ट्रैक पर बैग और ड्रेस मिलने की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सरारी गुमटी के पास आगजनी कर सरारी-बिहटा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के बाद दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


खंडहरनुमा क्वार्टरों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों ने पुलिस से सरारी गुमटी के आसपास कई पुराने और खंडहर बन चुके क्वार्टरों की गहन तलाशी लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस जगह पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

Ads


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शाहपुर थाना, खगौल पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया तथा छात्रा की तलाशी के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।