औरंगाबाद में शराब की बड़ी खेप बरामद: कार से 1525 बोतल देशी शराब जब्त, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

Aurangabad Police News: पुलिस ने 1525 बोतल देसी शराब लदी कार जब्त की है, झारखंड से आ रहे तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में शराब की बड़ी खेप बरामद: कार से 1525 बोतल देशी शराब जब्त, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब लदी एक कार को जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब के एक बड़े खेप लाई जा रही है, यह सफलता थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कुटुंबा-माली मार्ग पर पड़ड़िया गांव के पास मिली।

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में वज्रपात से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी


सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और विभिन्न रास्तों पर गाड़ियों की जांच शुरू की, इसी दौरान कुरगाईन की तरफ से एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार आ रही थी जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ और कार रोकने का संकेत दिया। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया।

Ads


कार की तलाशी ली गई तो उसमें झारखंड निर्मित देशी शराब की 1525 बोतलें बरामद हुईं, जिसमें 1125 बोतल 'टनाका' और 400 बोतल 'छबिली' शराब शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुल्हीया गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है, पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।