मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 12 युवतियों को पकड़ा, नाबालिग बरामद

Massage Parlour Raid Muzaffarpur: पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़। छापेमारी के दौरान एक लापता किशोरी को रेस्क्यू किया गया और 12 युवतियों सहित संचालक को हिरासत में लिया गया।

मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 12 युवतियों को पकड़ा, नाबालिग बरामद

Muzaffarpur Sex Racket Busted: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की विशेष टीम ने मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ धर्मशाला चौक और कटही पुल सहित लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालिका समेत एक दर्जन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


लापता किशोरी की तलाश से खुला नेटवर्क

हाल ही में पानापुर करियात इलाके से एक किशोरी लापता हुई थी। जब इसकी खोजबीन की गई, तब इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपहरण हुई किशोरी को ब्यूटी पार्लर में जबरन बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की और किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

Ads

यह भी पढ़े: नवादा में मजदूरी का बकाया मांगने गई 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस मुखबिर बनने का ड्रामा

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस के इस शिकंजे में एक संचालक आया, जो खुद को पुलिस का मुखबिर बताकर बचने का नाटक करने लगा, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। सभी चिन्हित पार्लरों को बंद कर उन्हें कानूनी रूप से सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

इस मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। नगर एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल नंबर और संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है। इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे सिंडिकेट पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads