नवादा में मजदूरी का बकाया मांगने गई 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Nawada Rape News: धान रोपाई का बकाया पैसा मांगने गई 60 वर्षीय महादलित महिला के साथ दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी विलोचन सिंह को गिरफ्तार किया।

नवादा में मजदूरी का बकाया मांगने गई 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Updated Aug 13 2026 05:16 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Nawada, Bihar, India

बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बेहद इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय महादलित बुजुर्ग महिला अपने धान रोपाई की बकाया मजदूरी का पैसा मांगने गई थी, लेकिन गांव के ही एक दबंग ने कथित तौर पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।


बताया जा रहा है कि जब पीड़ित महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाशी के लिए परिजन आरोपी विलोचन सिंह के घर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर परिजन के होश उड़ गए, महिला एक बंद कमरे में बिना कपड़े के बेहोश हालत में पड़ी थी। आरोपी ने परिवार वालों को रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजन वहां से किसी तरह निकल कर शोर मचाने लगे। शोर मचाता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

Ads

 यह भी पढ़े: सीवान में किशोरी से हैवानियत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को दबोचा


गंभीर हालत में महिला को नवादा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है और उनकी हालत में सुधार होने पर अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।


इस मामले को ध्यान में रखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने खुद कमान संभाली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी विलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Ads


इस वारदात के बाद इलाके में काफी आक्रोश है। 'हम' पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी और राजद प्रवक्ता चंदन चौधरी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और जांच जारी है।