Aurangabad Crime: औरंगाबाद में नेपाल की महिला से गैंगरेप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Aurangabad Crime News: औरंगाबाद में नेपाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में नेपाल की महिला से गैंगरेप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बिहार के औरंगाबाद जिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ शहीद इलाके में नेपाल की रहने वाली 20 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने रेप किया है। नगर थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहीद इलाके का रहने वाला एक नाबालिग, ऑटो चालक जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।


बच्चों को घुमाने के बहाने रची साजिश

मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई की शाम पीड़िता अपने घर के बाहर बच्चों की देखरेख कर रही थी, तभी पड़ोस का रहने वाला नाबालिग बच्चों को घुमाने को बोला और महिला को अपने साथ ले गया। कुछ ही दूरी पर ऑटो चालक जीतू उर्फ पाली पहले से खड़ा था, जिसमें अभिषेक कुमार भी मौजूद था। इसके बाद ऑटो में सभी लोग सवार होकर शहर की तरफ निकल गए।

Ads

यह भी पढ़े: स्कूल जाते समय छात्रा को बाइक पर बैठाया, फिर चाचा और दोस्त ने की हैवानियत


तीनों आरोपियों ने महिला और उसके दो बच्चों को सोनी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास एक पुराने सरकारी खंडहर में ले गए और वहां महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को नगर थाना के पानी टंकी के पास छोड़कर फरार हो गए।


पीड़िता महिला नेपाल के अछाम जिले के ढडगा चालना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह पिछले तीन वर्षों से औरंगाबाद के महुआ शहीद इलाके में अपने पति के साथ रह रही है। उसका पति शहर में घूम-घूमकर चाय बेचने का काम करता है।

Ads


4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

महिला ने अपनी आपबीती अपने पति को सुनाई, इसके बाद 22 जुलाई को दोनों नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे मामला सामने आते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की, जिसमें सबसे पहले नाबालिग बच्चे को हिरासत में लिया गया और उसकी निशानदेही पर ऑटो चालक जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।