भरत तिवारी एनकाउंटर पर नया खुलासा, इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान से उठे बड़े सवाल
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आया है। शुरुआती इलाज करने वाले डॉक्टर ने दावा किया कि भरत तिवारी के शरीर के पैर और निचले हिस्से में 4-5 गोलियां लगी थीं। बयान के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग फिर तेज हो गई है।
Updated Jun 23 2026 07:18 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bhojpur, Bihar, India
आरा/भोजपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच भरत तिवारी का शुरुआती इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान ने इस मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।
आरा स्थित सफर अस्पताल के डॉक्टर एम.एच. अंसारी ने वीडियो के माध्यम से बताया कि जब भरत तिवारी को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी, जांच के दौरान उनके पैरों और निचले हिस्से में गोली लगने के निशान मिले थे।
यह भी पढ़ें:भरत तिवारी की बहन का दावा: प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, मुर्दों के पास छोड़ गई पुलिस
डॉ. अंसारी का कहना है कि भरत तिवारी जब अस्पताल पहुंचे तो उनका ब्लड प्रेशर और पल्स काफी कम था जिससे उनकी हालत काफी गंभीर थी। उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था।
डॉक्टर के अनुसार भरत तिवारी को 4 से 5 गोलियां लगी थीं और सभी गोलियां पैरों और निचले हिस्से में लगी थीं। डॉक्टर के इस बयान के सामने आने के बाद एनकाउंटर की परिस्थितियों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
परिजन उनकी मौत के बाद से ही आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि यह फर्जी एनकाउंटर था, जबकि पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई को सही बता रही है।
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर पवन सिंह का बड़ा बयान, न्याय सिर्फ हो नहीं, दिखना भी चाहिए