पटना में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना मांझी सहित तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पटना में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated Jun 22 2026 12:08 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना अब किसी तरह से सुरक्षित नहीं है, यहाँ आए दिन लगातार सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। नीट की तैयारी कर रही छात्रा और पटना में परीक्षा देने आई नाबालिग पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के बाद, अब पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर निकली 22 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम 22 वर्षीय युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बगीचे में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, युवती का हाथ-पैर बांध और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

Ads


ग्रामीणों की तत्परता से पकड़े गए आरोपी

घटना के दौरान युवती द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और मसौढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना मांझी उर्फ मनोज सहित दो आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया। फरार चल रहे तीसरे आरोपी भीम मांझी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।


जांच में जुटी पुलिस 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads