सीतामढ़ी में शर्मसार हुई खाकी: महिला होमगार्ड के साथ कमरे में SHO की अश्लील हरकत, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Sitamarhi Police News: महिला होमगार्ड से थाना प्रभारी (SHO) द्वारा अंधेरे कमरे में अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद SP ने बैठाई जिला स्तरीय जांच समिति।

सीतामढ़ी में शर्मसार हुई खाकी: महिला होमगार्ड के साथ कमरे में SHO की अश्लील हरकत, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Updated Jul 24 2026 07:18 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Sitamarhi, Bihar, India

Sitamarhi News: बिहार में अब महिला गृहरक्षक (होमगार्ड) भी सुरक्षित नहीं है, सीतामढ़ी जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। कन्हौली थाने में तैनात एक महिला होमगार्ड ने थाना प्रभारी अमृत कुमार पाल पर छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला जवान ने पुलिस महानिदेशक (DGP) और सीतामढ़ी SP को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


कमरा देखने के बहाने बुलाया

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 20 जुलाई की देर रात का है, जब वह मेजरगंज इलाके में छापामारी कर कन्हौली थाना पहुंची और वह अपने महिला बैरक के कमरे में जाने लगी, लेकिन किसी कारण कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान थाना प्रभारी अमृत कुमार पाल पीड़िता को कॉल किया और बाहर खड़े रहने का कारण पूछा, तो उसने दरवाजा बंद होने की जानकारी दी। 

Ads

यह भी पढ़े: स्कूल जाते समय छात्रा को बाइक पर बैठाया, फिर चाचा और दोस्त ने की हैवानियत


इसके बाद थाना प्रभारी ने नीचे बने एक कमरे में चलने को कहा, जहां गलियारे में रोशनी थी लेकिन कमरे में अंधेरा था, जिससे उसने अपने मोबाइल का फ्लैशलाइट ऑन कर कमरे का दरवाजा खोली तो थाना प्रभारी ने गलत इरादे से उसकी पीठ पर हाथ रखा और उसका गाल खींचा, इतना ही नहीं महिला होमगार्ड के साथ अभद्रता की। महिला होमगार्ड ने तत्काल इसका विरोध करते हुए कमरे के अंदर जाने से इनकार कर दिया और काफी डर के कारण वह रोने लगी, इसके बाद थाना प्रभारी वहां से चला गया।


SP ने दिए जांच के आदेश

इस घटना से मानसिक रूप से टूटी महिला जवान ने अगले ही दिन थाने में अपने तबादले की मांग की और परिवार को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने जांच के लिए थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और ड्यूटी रजिस्टर को सुरक्षित रखने की मांग की है। मामले को गंभीरता से देखते हुए सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और इसे जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी दोनों तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ads