Gaya Cyber Fraud News: 2.91 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, फर्जी सिम सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गया में साइबर थाना पुलिस ने 2.91 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। फर्जी सिम कार्ड साइबर ठगों तक पहुंचाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसके घर से 47 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Gaya Cyber Fraud News: 2.91 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, फर्जी सिम सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated Jul 06 2026 11:39 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India

बिहार के गया जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े हुए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फर्जी तरीके से सिम कार्ड को एक्टिव करता था और साइबर ठगों तक पहुंचाता था। जिसका इस्तेमाल देशभर में कई तरह की ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने के लिए किया जाता था।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से 47 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़ा पाया गया है। पुलिस पूरे मामले के नेटवर्क को गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस चल रहे गिरोह में और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं।

Ads

यह भी पढ़े: अरवल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 से अधिक युवतियां और नाबालिग मुक्त

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई

साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में गया साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। जिसमें जांच के दौरान डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Ads

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम से संबंधित शिकायतों की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले। पुलिस को जांच में पता चला कि 22 अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतों में इस्तेमाल किए गए 11 मोबाइल नंबर एक ही पॉइंट ऑफ सेल (POS) से जारी किए गए थे। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करने वाला व्यक्ति एक ही हो सकता है इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े: बंगाल के देह व्यापार अड्डे से बिहार की 13 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, प्रतिदिन भेजा जाता था 8 से 10 ग्राहकों के पास

Ads


2.91 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा मामला

जांच में सामने आया कि 22 मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ठगी की गई थी। साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को निवेश के नाम पर और अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया जाता था जैसे ही ऑनलाइन के माध्यम से बड़ी रकम ट्रांसफर होती थी तो बाद में पीड़ितों से पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया जाता था।

Ads


गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के नाम पर निकलवाए जाते थे सिम

पूछताछ के दौरान आरोपी गौतम कुमार ने बताया कि गांव के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के दस्तावेजों को इस्तेमाल करके उनके नाम पर फर्जी सिम निकलवाता था जिसके बाद उन सिम कार्डों को खुद एक्टिव करता था और साइबर ठगों को पहुंचा देता था।

Ads