अरवल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 से अधिक युवतियां और नाबालिग मुक्त
Arwal Police Raid: अरवल जिले के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में SDO और पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। मानव तस्करी कर दूसरे राज्यों से लाई गईं लड़कियों को कराया गया मुक्त। सिंडिकेट में मचा हड़कंप।
Updated Jul 06 2026 11:09 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Arwal, Bihar, India
पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से बिहार के अरवल जिले के जनकपुर धाम स्थित रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। पुलिस की गाड़ियां देखते ही संदिग्ध मकानों के दरवाजे धड़ाधड़ बंद होने लगे और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
यह कार्रवाई एक सामाजिक संस्था (NGO) की गुप्त शिकायत और पुख्ता इनपुट के आधार पर स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संजीव कुमार कर रहे थे। मौके पर अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अरवल थाना के पुलिस के साथ भारी संख्या में महिला पुलिस बल और सशस्त्र जवान तैनात थे।
यह भी पढ़े: बंगाल के देह व्यापार अड्डे से बिहार की 13 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, प्रतिदिन भेजा जाता था 8 से 10 ग्राहकों के पास
पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली, जहां से करीब 25 से अधिक युवतियां और नाबालिग छुड़ाए गए। पुलिस ने इन सभी लड़कियों को अपनी अभिरक्षा (custody) में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए सुरक्षित रूप से महिला थाना भेज दिया गया है।
अरवल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 से अधिक युवतियां और नाबालिग मुक्त pic.twitter.com/uQEQezrDmN
Ads— Panthalassa News 🇮🇳 (@panthalassanews) July 6, 2026
SDPO ने बताया कि प्रशासन को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि मानव तस्करी के जरिए भोली-भाली लड़कियों को दूसरे राज्य से बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता है और उनके साथ जबरन अवैध देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस इस घिनौने सिंडिकेट और मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। इस कार्रवाई से इलाके के सफेदपोश अपराधियों में खलबली मची हुई है।