औरंगाबाद: लड्डू खाने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत, इलाके में बना डर का माहौल
Updated Dec 09 2025 11:43 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में लड्डू खाने की वजह से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, घटना रविवार की रात की बताई जा रही है जिसमें एक व्यक्ति ने रवि भारती के पुत्र दिव्यांशु कुमार को लड्डू खाने के लिए दिया और साथ में उसके बहन अंशिका कुमारी ने भी वह लड्डू खा लिया लड्डू खाते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद दोनों की जान चली गई.
दोनों मृतक की उम्र दिव्यांशु कुमार 6 वर्ष और अंशिका कुमारी आठ महीने है, घटना के सूचना पाते ही ओबरा थाना की पुलिस घटना स्तर पर पहुंची और लड्डू देने वाले व्यक्ति और घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की इसके बाद दोनों मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है पुलिस का कहना है की रिपोर्ट आने के बाद पता पाएगा मौत का असली कारण क्या है.
इस घटना के बाद पथरा गांव में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी सनसनी फैल गई जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.