औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर तक बनेगी नई रेलवे लाइन, सांसद अभय कुशवाहा ने किया मांग
औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने केसर से देव सूर्य मंदिर तक जाने के लिए नई रेलवे लाइन की मांग। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन बन जाने से प्राचीन धरोहर देव सूर्य मंदिर तक जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। पढ़े पूरी खबर।
Updated Mar 28 2026 08:54 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद का देव सूर्य मंदिर प्राचीन होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध एकमात्र पश्चिममुखी सूर्य मंदिर है। यहां पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए आते हैं। इसके अलावा सालों भर पर्यटक मंदिर में दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचते हैं।
देव सूर्य मंदिर जाने के लिए पर्यटक को फेसर स्टेशन या अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन उतारकर उन्हें रोड के सहारे देव लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा करके पहुंचना पड़ता है जो बहुत ही परेशानी का विषय है। इसी को देखते हुए सांसद अभय कुशवाहा ने फेसर रेलवे स्टेशन से देव सूर्य मंदिर तक नई रेलवे लाइन बनाने की मांग की है।
उन्होंने विधानसभा में सरकार से मांग करते हुए कहा कि देव सूर्य मंदिर जैसे प्राचीन धरोहर तक जाने के लिए रेलवे लाइन नहीं होने के कारण पर्यटक को पहुंचने में परेशानी होती है। अगर फ्रेशर से देव सूर्य मंदिर तक नई रेलवे लाइन बन जाए तो देव सूर्य मंदिर तक पहुंचने में पर्यटक को आसानी होगी।