IPL 2026 Opening Match: आज विराट कोहली काटेंगे गदर, SRH के नए कप्तान ईशान किशन का होगा असली टेस्ट!
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मैच में SRH का सामना डिफेंडिंग चैंपियन RCB से होगा। क्या ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद जीतेगी या विराट कोहली की बेंगलुरु टीम विजयी होगी? संभावित पिच और प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालें।
Mar 28 2026 11:27 am
Editor: Panthalassa Team | Location: India
बेंगलुरु 28 मार्च 2026: विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का 19वां सीजन आज, 28 मार्च को अपने समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। उद्घाटन मैच में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी करेगी। यह मैच सिर्फ दो टीमों के बीच की टक्कर नहीं है, बल्कि दिग्गजों की टक्कर भी है। साथ ही फैन्स को छक्के चौक के देखने को मिल सकती है।
राजत पाटीदार की कप्तानी और विराट की वापसी
RCB जो पिछले सीजन का विजेता रहा वह फिर से अपने ख़िताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाजविराट कोहली पर टिकी होंगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम की यह छोटी सी बाउंड्री कोहली के बल्ले के लिए हमेशा ही गेंदबाजों का घातक जाल साबित होती है। आरसीबी के पास फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं।
ईशान किशन के हाथों में SRH की कमान
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, और यह मैच ईशान के लिए दोहरी परीक्षा होगी, पहली कप्तान के रूप में और दूसरी सलामी बल्लेबाज के रूप में, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण पहले मैच से बाहर हैं। SRH टीम के पास ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जो शुरुआती ओवरों में तूफान मचाने में सक्षम हैं और वे एक बेहतरीन जोड़ी बनाते हैं।
पिच रिपोर्ट और टॉस का महत्व
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। स्टेडियम की लाल मिट्टी पर घास की हल्की परत है, जो शुरुआती दो-तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ ही यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि शाम के मैचों में ओस (DEW) का काफी असर पड़ता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, के्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल। (इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल। (इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा)
