नवादा ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, तराकोल डैम में फेंका शव

नवादा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहाँ प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन दिव्या कुमारी की हत्या कर शव तराकोल डैम में फेंक दिया।

नवादा ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, तराकोल डैम में फेंका शव

Updated Jun 18 2026 09:10 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Nawada, Bihar, India

Nawada Murder News: बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह से नाराज होकर एक भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा जांच में खुलासा हुआ कि युवती ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका भाई बेहद नाराज था और इसी नाराजगी में उसने हत्या की साजिश रच कर वारदात को अंजाम दे दिया।


प्रमुख बिंदु

  • नवादा के तराकोल डैम में युवती का शव मिलने से मचा था हड़कंप।
  • मृतका की पहचान दिव्या कुमारी के रूप में हुई।
  • पुलिस जांच में भाई निकला हत्यारा।
  • प्रेम विवाह से नाराजगी हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है।
  • आरोपी भाई ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया।
  • पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित तराकोल डैम में एक युवती का शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो पता चला की हत्या के पीछे उसका सगा भाई मनीष कुमार ही है। मृत युवती की पहचान दिव्या कुमारी के रूप में की गई है।

Ads

यह भी पढ़ें: लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर पर्यटकों के मोबाइल में अचानक बदला समय, एक्टिव हुआ 'चाइना स्टैंडर्ड टाइम 


प्रेम विवाह बना हत्या की वजह

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि दिव्या कुमारी ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर उसके परिवार के कुछ सदस्य, खासकर उसका भाई मुख्य रूप से नाराज था। बताया जा रहा है कि लड़की के भाई को यह रिश्ता परिवार के प्रतिष्ठा के खिलाफ लग रहा था और वह लंबे समय से नाराज चल रहा था जिसने मौका मिलते ही अपनी बहन की हत्या कर दी।

Ads


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की तो सबूतों के आधार पर शक दिव्या के भाई पर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बहन को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी और त्या के बाद शव को तराकोल डैम क्षेत्र में फेंक दिया था ताकि यह मामला दुर्घटना या आत्महत्या जैसा लगे और पुलिस को उस पर शक न हो।

यह भी पढ़ें: बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

Ads


ऑनर किलिंग के एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह मामला ऑनर किलिंग (सम्मान के नाम पर हत्या) से जुड़ा हुआ है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराजगी और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। ताकि इस घटना से जुड़े अन्य सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।