औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बुलेट से ड्यूटी जा रहे ओबरा प्रखंड के कार्यपालक सहायक की मौत
Aurangabad News: दाउदनगर के पिराही बाग के पास बुलेट से ड्यूटी जा रहे ओबरा प्रखंड के कार्यपालक सहायक की सड़क हादसे में मौत। ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी।
Updated Jun 17 2026 03:53 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले में सड़क दुर्घटना में ओबरा प्रखंड के कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार (35 वर्ष) की मौत हो गई, वह बुलेट मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना दाउदनगर के पिराही बाग के समीप बुधवार को घटी है, मृतक रंजीत कुमार भगवान बीघा के रहने वाले थे।
यह भी पढ़े: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का भारी हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़ और पथर
ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक रंजीत कुमार रोजाना की तरह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर ओबरा प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दाउदनगर के पिराही बाग के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की रंजीत कुमार सड़क से दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए दाउदनगर के अमेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही रंजीत कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है।
यह भी पढ़े: बिहार में शराब तस्करों की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरे शराब के सैकड़ों टेट्रा पैक
पुलिस जांच में जुटी, ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी
इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और दुर्घटना के बाद फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।ाव