NEET UG 2026 Admit Card Download Direct Link: बिना बैंक डिटेल्स के डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, NTA ने दी बड़ी राहत
NEET UG 2026 Admit Card Download: NTA ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए बैंक डिटेल्स की पुष्टि के बिना भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है। जानें डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण निर्देश।
Updated Jun 18 2026 03:14 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने RENEET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को राहत भरी खबर दी है। कुछ उम्मीदवारों को बैंक विवरण की पुष्टि न होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब बिना बैंक खाते की जानकारी दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सूचना जारी करते हुए बताया कि परीक्षा शुल्क रिफंड से संबंधित बैंक विवरण उम्मीदवार बाद में भी अपडेट कर सकते हैं।
NTA ने जारी की नई सार्वजनिक सूचना
17 जून 2026 को नोटिस जारी करते हुए NTA ने बताया कि NEET (UG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 14 जून 2026 से उपलब्ध हैं। परीक्षा देने वाले अब तक 16 लाख उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि कई छात्रों ने शिकायत की थी कि बिना बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों को डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है।
📢 NEET (UG) 2026 Aspirants: Download Your Admit Card Now!
Good news! NTA has now enabled NEET (UG) 2026 Admit Card download without requiring you to enter or confirm your bank account details first.
If you were unable to download your admit card earlier because of pending bank… pic.twitter.com/zHTGZ7Vmq3Ads— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 17, 2026
अब बिना बैंक डिटेल्स के डाउनलोड करें NEET Admit Card
NTA ने उम्मीदवारों को दो विकल्प दिए हैं:
विकल्प 1
- पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- बैंक खाते की समीक्षा और पुष्टि बाद में करें।
- परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र बने रहेंगे।
विकल्प 2
- पहले बैंक खाते की जानकारी की समीक्षा और पुष्टि करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Re NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) 21 जून 2026 को कराया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और उसे पर सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच कर लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो तो तुरंत NTA से संपर्क करें।
NEET UG 2026 Admit Card Download Link
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
Official Website: https://neet.nta.nic.in
हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वह NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है:
- हेल्पलाइन: 011-40759000
- हेल्पलाइन: 011-69227700
- ईमेल: [email protected]