इंस्टाग्राम वाला बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती से किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 को दबोचा
बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने मिलने के लिए युवती को बुलाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पढ़े पूरी ख़बर।
Updated May 15 2026 11:30 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Purnia (Purnea), Bihar, India
सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती एक युवती के लिए घातक साबित हुई, जहां एक युवक ने उसे इंस्टाग्राम पर प्यार का वादा करके पूर्णिया से कटिहार बुलाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इस मामले के त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम हुई जान-पहचान,
युवती के अनुसार उसकी दोस्ती रौनक कुमार नामक एक युवक से करीब 1 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी का फायदा उठाकर रौनक ने 13 मई को मिलने के बहाने युवती को पूर्णिया बुलाया। जब पीड़िता पूर्णिया के अंदली चौक पहुंची, तो रौनक अपनी कार के साथ मौजूद था। जिसमें उसके दोस्त मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज सवार थे। युवक पर भरोसा कर युवती कार में बैठ गई, और इसके बाद आरोपी उससे बहला फुसलाकर एक सुनसान गैराज में ले गए। वहां रौनक और मुन्ना ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। और और तीसरे आरोपी ने उनका साथ दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इस खौफनाक सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी पीड़िता हिम्मत नहीं हारी। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और सीधे पुलिस को इस पुरे घटना की जानकारी दीं। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस इलाके में घेराबंदी कर तीनों आरोपी रौनक ठाकुर, मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज को गिरफ्तार कर लिया। साथ में मोबाइल फोन और कार को भी जप्त कर लिया है।
यह घटना यह चेतावनी देती है, कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही पीड़िता को न्याय का भरोसा भी दिया है।