मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा': 20 मार्च को औरंगाबाद में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
Updated Mar 17 2026 05:22 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 20 मार्च को औरंगाबाद जिले का दौरा करेंगे इस दौरान जिले के करोड़ों की विकास योजना योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और जन संवाद करने वाले हैं जिसे लेकर औरंगाबाद प्रशासन जोरो सोरों से मुख्यमंत्री का आगमन की तैयारीकर रही है।
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाष शर्मा (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP)n अम्बरीष राहुल ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा स्थित थे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों ने सभा स्थल पर हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारी की से जांच की है।
प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था
सभा स्थल का निरीक्षण के दौरान डीएम ने पार्किंग बैरिकेडिंग पेयजल और यातायात प्रबंधन को लेकरसंबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं और पथ निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों को तत्काल मरम्मत और समतलीकरण का आदेश दिया है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।