औरंगाबाद भीषण सड़क हादसा: देवमोड़-शिवगंज के बीच डंपर और टेलर में जोरदार भिड़ंत, पत्रकार ने बचाई खलासी की जान
Mar 22 2026 11:56 am
Editor: Admin | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के देव मोड और शिवगंज के बीच डंपर और टेलर में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय पत्रकार और ग्रामीण के मदद से बचाया गया है.
कैसे हुई औरंगाबाद में यह भीषण दुर्घटना?
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शिवगंज स्थित बाबा राइस मिल के पास निर्माण हो रहे सड़क पर अचानक तेज रफ्तार से आ रहे टेलर ने डंपर को इतनी जोरदार टक्कर मारी की टेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पत्रकार बने 'देवदूत', बस रुकवाकर शुरू किया रेस्क्यू
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय पत्रकार चितंजन कुमार थे, जो उस वक्त बस से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने बताया:
"हादसा मेरी आंखों के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेलर का खलासी केबिन में ही दब गया था। मैंने तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।"
चितरंजन कुमार ने बताया कि घटना होने के बाद लोग लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तो उन्हें वीडियो बनाने से रोक कर पहले जान बचाने की अपील की। और दूसरे ट्रक में रस्सी बांधकर दबे हुए ट्रेलर से खलासी को बाहर निकाला।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार और दरोगा सुरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल खलासी को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि खलासीका दुर्घटना में बाया पैर बुरी तरह कुचल गया है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
