RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती, यहाँ जानें योग्यता और आवेदन तिथि

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती, यहाँ जानें योग्यता और आवेदन तिथि

Mar 22 2026 07:37 am

Editor: Admin | Location: India

  • Download
  • no image
  • no image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) 2026 की भर्ती के लिए संक्षिप्त सूचना जारी की है। यदि आप 10वीं पास हैं और भारतीय रेलवे में ड्राइवर बनने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है।


रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 01/2026 के तहत सहायक लोको पायलट (ALP) के 11127 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


RRB ALP Recruitment 2026: मुख्य विवरण

  • बोर्ड का नाम: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • पद का नाम: सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot)
  • कुल पद: 11127
  • शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • आवेदन की प्रांरभिक तिथि: 15 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द ही जारी किया जायेगा 

Application Fee (आवेदन शुल्क)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹500 है और एससी, एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।


Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

  • उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए
  • इसके साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है
  • इंजीनियरिंग में Diploma या B.E./B.Tech डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं 
  • उम्मीदवार की आयु सिमा 18 से 30 वर्ष के बिच होना चाहिए
  • सरकारी नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को 5 साल की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

  • CBT-1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  • CBT-2: मुख्य परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल जांच

How to Apply (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर जाकर "CEN 01/2026 Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त करें
  • अब आप सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें 

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Official Website: Click Now 

Apply Online Link: Click Now (Link Activate On 15 May 2026)

Home Page: Click Now