Ram Navami 2026: औरंगाबाद में शोभा यात्रा के लिए प्रशासन के कड़े नियम, DJ बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Ram Navami 2026: औरंगाबाद में शोभा यात्रा के लिए प्रशासन के कड़े नियम, DJ बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Ram Navami Aurangabad Bihar: बिहार का औरंगाबाद जिले में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है। यह शोभायात्रा शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा और डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी।


बिना अनुमति नहीं निकलेगी शोभा यात्रा

औरंगाबाद प्रशासन नेसख्त निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले हर छोटे बड़े जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। आयोजकों को आवेदन में शोभा यात्रा का समय रास्ता और भीड़ की जानकारी देनी होगी। बिना परमिशन का जुलूस निकालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads


DJ के साथ जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक

रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए औरंगाबाद पर शासन डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन निर्देश जारी करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान केवल निर्धारित ध्वनि के भीतर हिलाल स्पीकर का उपयोग किया जा सकता है। अगर कोई भी डीजे संचालक नियमों का मूल्यांकन करते पाया गया तो उसका सामान जप्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी भरना होगा। 


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा और पुलिस अधीक्षक बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरा की तैनाती की जाएगी। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रहेंगे ताकि समाजिक तत्व पर नजर रखी जा सके और कोई भी भगदड़ होने से रोका जा सके।

Ads