औरंगाबाद में चैती छठ करने देव जा रहे श्रद्धालुओं को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, 25 श्रद्धालु घायल
Updated Mar 24 2026 01:11 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Chaiti Chhath Accident Bihar: औरंगाबाद जिले के फार्म के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एंबुलेंस ने ट्रैक्टर में इतनी जोरदार टक्कर मारी की ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायल लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
एक ही परिवार के हैं सभी घायल
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घायल सभी व्यक्ति एक ही परिवार के थे घायलों की पहचान बोधी प्रिया, अवधेश कुमार, अनीता देवी, सतीश कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, फटनराम, मुन्ना ठाकुर, सत्येंद्र राम, सदन कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अलकारिया देवी, खुशी कुमारी, धनकेश कुमार, पवन कुमार, पसुरेश राम समेत अन्य लोग शामिल हैं। परिवार के सभी व्यक्ति चैती छठ पूजा मनाने देव जा रहे थे।
शव लेकर जा रही थी एंबुलेंस, चालक फरार
जिस एंबुलेंस से ट्रैक्टर में टक्कर हुई वह एंबुलेंस कोडरमा से शव लेकर जा रही थी। टक्कर होने के तुरंत बाद एंबुलेंस का चालक मौका देखकर फरार हो गया जिससे लोगों में और ज्यादा आक्रोश फैल गई।
घायलो आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में उन्हें समुचित इलाज नहीं मिला। जिससे पीड़ितों में नाराजगी देखी गई और DM आवास का घेराव करने का योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, जांच जारी
घटना के सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर में पलटे हुए ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। फरार एंबुलेंस चालक के भी तलाश कर रही है।