15 महीने की नातिन हर सुबह PM Modi की तस्वीर को खिलाती है लड्डू, अभिनेता Suniel Shetty ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Suniel Shetty ने अपनी 15 महीने की नातिन का एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बताया कि बच्ची हर सुबह PM Narendra Modi की तस्वीर को देखकर 'मोदी जी' कहती है और उन्हें लड्डू खिलाने की कोशिश करती है।
Updated Jun 27 2026 04:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान एक दिलचस्प और भावुक किस्सा साझा करते हुए बताया कि, उनकी 15 महीने की नातिन हर दिन सुबह साईं बाबा के किताब में लगी नरेंद्र मोदी की तस्वीर को देखकर 'मोदी जी, मोदी जी' कहती है और उन्हें लड्डू खिलाने की कोशिश करती है।
इंटरव्यू में क्या बोले Suniel Shetty?
सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके घर में साईं बाबा की एक धार्मिक पुस्तक रखे हुए हैं जिसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगी है। उनकी नातिन हर सुबह उस तस्वीर के पास जाती है और मोदी जी का कर पुकारती है और अपने हाथों से लड्डू खिलाने की कोशिश करती है।
अभिनेता ने आगे बताया कि परिवार में किसी भी व्यक्ति ने उसे ऐसा करना नहीं सिखाया। बल्कि वह खुद ही ऐसा करती है। उसको ऐसा करते देख पूरा परिवार हैरान भी होता है और मुस्कुरा उठता है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री प्रीति पसवान का वायरल हुआ कथित MMS, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
Sunil Shetty revealed that his 15‑month‑old granddaughter has a picture of Narendra Modi in a book next to Sai Baba. She performs Modi’s pooja, even offering laddus to his photo from a Ganesh Ji mandir because he is seen as divine. This shows just how far Bollywood has fallen pic.twitter.com/wTxfc5OdGa
— r (@bekhayalime) June 26, 2026
PM Narendra Modi के प्रति जताया सम्मान
इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व शैली उन्हें पसंद है और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विकास और नेतृत्व को लेकर वे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
सुनील शेट्टी का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो लोग अभिनेता के बयान पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोग इसे एक मासूम बच्चे की सहज हरकत भी बता रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई अधिकारी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: 2 साल में इतनी बढ़ी पवन सिंह की संपत्ति, लेकिन दर्ज हैं 6 क्रिमिनल केस