साउथ एक्ट्रेस Pragya Nayan के इस 'पिंक लुक' ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
साउथ फिल्म अभिनेत्री प्रज्ञा नयन (Pragya Nayan) के नए 'पिंक लुक' ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। देखें उनकी वायरल तस्वीरें
Updated May 14 2026 07:59 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Hyderabad, Telangana, India
Pragya Nayan South Actress: साउथ इंडियन फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री प्रज्ञा नयन एक बार फिर अपनी खूबसूरती और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में है। हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें शेयर की जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

पिंक अवतार में प्रज्ञा का जलवा
प्रज्ञा शेयर की गई तस्वीरों में वह एक बेहद अलग और मॉडर्न अंदाज में दिख रही है। अभिनेत्री ने पिंक कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर और ऊपर से वाइट शर्ट कैरी की है।

यह स्टाइल उन्हें कैजुअल कूल लुक और ग्लैमरस बना रही है उन्होंने पिंक टोपी और ट्रेंडी सनग्लास भी पहनी है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

साउथ सिनेमा की उभरती सितारा
प्रज्ञा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर कई सारे तेलुगू और साउथ की फिल्मों में काम किया है। हाल में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म Kalinga ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

प्रज्ञा अभिनय के साथ-साथ अपनी स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती है। उनकी फैन फॉलोइंग अब साउथ तक ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बढ़ चुकी है।
