RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 1,853 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। बिना परीक्षा 10वीं और ITI की मेरिट पर सीधी भर्ती, 8 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 1,853 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Updated Jul 09 2026 12:41 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India

यदि आप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने 1853 पदों पर एक्ट अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली है और आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के, सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।


इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी हैं और 7 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Ads


RRC NCR अप्रेंटिस भर्ती 2026: Overview 

  • संगठन का नाम: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), उत्तर मध्य रेलवे (NCR) 
  • पद का नाम: अप्रेंटिस 
  • कुल पद: 1,853 
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 8 जुलाई 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026 
  • स्थान: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (उत्तर मध्य रेलवे) 


आवेदन शुल्क 

  • सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग: ₹100
  • SC, ST, PwBD और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)


RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा: इस भर्ती में उम्मीदवार की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)। नियमानुसार आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC और PwBD) को आयु छूट प्रदान की जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ, इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।


कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाना होगा।
  • उसके बाद Apprentice Online Application लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई सभी जानकारी को भरे और रजिस्ट्रेशन कर अपनी आईडी से लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में फार्म का प्रिंट आउट ज़रूर लें।


महत्वपूर्ण लिंक