औरंगाबाद में नाबालिग से दरिंदगी: शौच के लिए गई बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खेत में निर्वस्त्र छोड़ा

Aurangabad Crime News: शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की गई और उसे खेत में निर्वस्त्र छोड़ दिया गया।

औरंगाबाद में नाबालिग से दरिंदगी: शौच के लिए गई बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खेत में निर्वस्त्र छोड़ा

बिहार के औरंगाबाद जिला में एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सोमवार की देर शाम हुई इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र की है।


शौच के लिए निकली थी नाबालिग

बताया जा रहा है कि पीड़िता सोमवार की देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी खेतों की तरफ पहले से घात लगाए बैठे दो लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी समय के बाद जब पीड़िता घर वापस नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में खेत की तरफ निकले तो बेटी की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उसे बदहवास और नाजुक हालत में पाया। उसे घर लाया गया।

Ads

यह भी पढ़े:जीजा ने पहले किया साली का रेप, फिर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाया आग


एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना के बाद पीड़िता की मां ने मंगलवार को पौथू थाने में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान रफीगंज प्रखंड के विनय यादव के पुत्र विक्की कुमार और उसके साथी नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत एक्शन में आई और बुधवार को मुख्य आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा आरोपी नीरज कुमार घटना के बाद फरार है।

Ads


पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नामजद आरोपी को दबोच लिया है। वही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।

Ads