चोरी के मामले में फंसे डुमरी के विधायक जय राम महतो, सरकारी काम में बाधा डालने का भी लगा आप
Updated Mar 22 2025 04:39 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Jharkhand, India
टाइगर जयराम से मशहूर विधायक केस दर्ज किया गया है, यह कैसे चंद्रपुरा थाने में किया गया है.
सीसीएल के अधिकारी ने किया केस दर्ज
जयराम महतो के ऊपर केस करने वाले सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जयराम महतो और उनके कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से कब्जा करके सरकारी काम में बाधा डाला है और साथ ही क्वार्टर में रखे गए सामान क्या चोरी भी की है, सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर के रात लगभग शाम 6:00 बजे उनको सूचना दी गई की मकोली स्थित क्वार्टर में कुछ लोग घुसकर हल्ला गुल्ला कर रहे हैं और वहां से पदाधिकारी का सामान हटा रहे हैं, सामान हटाने के साथ-साथ जबरदस्ती उन्हें क्वार्टर से भगाया भी जा रहा है जिसकी सूचना सुरेश कुमार सिंह ने सीसीएल के कई पदाधिकारी को दी, और उन्होंने कहा कि 25 से 30 लड़का क्वार्टर के अंदर घुसकर हल्ला गुल्ला कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने चंद्रपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है.