भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा पर उठाएं सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा पर उठाएं सवाल

Updated Mar 22 2025 04:41 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Jharkhand, India

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की 108 एंबुलेंस सेवा भारी संकट में है, उन्होंने X(Twitter) पर ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड की 108 एंबुलेंस सेवा जोइमरजेंसी चिकित्सा के लिए एक अहम हिस्सा हैवह अभी एक चुनौतियों का सामना कर रही है जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस सेवाटाइम पर नहीं पहुंच पा रही है, शहर के अनुकूल ग्रामीण इलाकों में अधिक समय लग रहा है


1 घंटे केबाद भी नहीं पहुंच रही है एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा को कॉल करने पर 1 घंटे के बाद भी नहीं पहुंच रही है जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, 5 मिनट की देरी भी मरीज को काफी जोखिम में डाल सकता है लेकिन यहां एक घंटे होने पर भी 108 एंबुलेंस की सेवा नहीं पहुंच पा रही है. नियम के अनुसार लगभग 21000 आबादी पर एक एंबुलेंस की सेवा होनी चाहिए लेकिन झारखंड में स्थिति ऐसी हो गई है कि 34000 आबादी पर एक एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध है इसकी वजह सेबहुत ही काम मरीजों को 108 एंबुलेंस की सेवा का लाभ मिल पा रहा है.

Ads