Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 6,777 पदों पर भर्ती, 10वीं + ITI पास करें ऑनलाइन आवेदन

NFR Apprentice Vacancy 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) में 10th pass और ITI युवाओं के लिए 6,777 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन प्रक्रिया।

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 6,777 पदों पर भर्ती, 10वीं + ITI पास करें ऑनलाइन आवेदन

Updated Jul 23 2026 07:46 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Railway Apprentice Recruitment 2026: यदि आप पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अलग-अलग डिवीजन के वर्कशॉप में नौकरी कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 10वीं के साथ ITI किया है, तो आप भी 20 जुलाई 2026 से लेकर 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


NFR Apprentice Recruitment 2026: Overview

  • पद का नाम: एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice)
  • कुल पद: 6,777
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026
  • विज्ञापन संख्या: NFR/NAPS/ACT APP./2026
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: nfr.indianrailways.gov.in


आवेदन शुल्क (Application Fee)

NFR Apprentice Vacancy 2026 का आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल, OBC, EWS (पुरुष) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹100, SC / ST / PwBD / EBC / सभी महिला उम्मीदवार के लिए ₹0, और हर बार एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए ₹50 की फ़ीस लगेगी।

Ads


NFR अप्रेंटिस भर्ती 2026: पात्रता और आयु सीमा 

  • आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं और 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है (संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाणपत्र)।
  • आवेदक की आयु 15 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच होना चाहिए (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)।
  • आवेदक के पास मांगे जाने वाले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए।


जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
  • मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के कागज़ात की जांच होगी।
  • मेडिकल जांच के बाद अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (nfr.indianrailways.gov.in) पर जाना होगा।
  • होमपेज पर General Info विकल्प पर जाएं। फिर General Info के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Departments, Personnel, और Act Apprentice Notification के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको ‘Engagement of Act Apprentices over N. F. Railway’ के नीचे Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Register बटन पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल को लॉगिन करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • अब आप अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फ़ीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में फार्म का प्रिंट आउट ज़रूर लें और सुरक्षित रखें।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)