UP Police Constable Recruitment Answer Key जारी, जानें कैसे करें Download और आपत्ति दर्ज
UP Police Constable Recruitment 2025 की Answer Key जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Updated Jun 21 2026 12:25 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India
UP Police Answer Key Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा की Answer Key जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPRPB के ऑफिसियल वेबसाइट पर उत्तर कुंजी का अवलोकन कर सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नों के ऊपर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2025 लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा खत्म होते ही अभ्यर्थी जिस उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे, उसे अब जारी कर दिया गया है।
Answer Key देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (Question Booklet Number) दर्ज करना होगा। सभी विवरण दर्ज कर लॉगिन करने के बाद वह अपनी Answer Key देख पाएंगे।
ऐसे देखें उत्तर कुंजी
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अनुक्रमांक, जन्मतिथि एवं प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज करें।
- लॉगिन कर उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें।
23 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर शिकायत दर्ज करने का भी विकल्प दिया है। अगर किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
UPPRPB बोर्ड के अनुसार, आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 20 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 23 जून 2026 की मध्य रात्रि तक रहेगी। यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज करनी है तो समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।