Re-NEET 2026 Admit Card Download: neet.nta.nic.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, 21 जून को होगी परीक्षा

Re-NEET Admit Card 2026 जारी हो गया है। NTA ने NEET UG री-एग्जाम के लिए डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। जानें परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी निर्देश।

Re-NEET 2026 Admit Card Download: neet.nta.nic.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, 21 जून को होगी परीक्षा

Updated Jun 14 2026 08:32 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

अगर आप भी Re-NEET एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA ने पहले ही परीक्षा का शहर जारी कर दिया था और आज 14 जून 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। NTA द्वारा आयोजित Re-NEET 2026 परीक्षा देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Ads


ऐसे डाउनलोड करें Re-NEET Admit Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • "NEET UG 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।
  • Security Captcha भरकर Submit करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • Direct Link: Click Now


पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट तौर पर जानकारी देते हुए कहा कि मई में आयोजित रद्द की गई परीक्षा के लिए जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब इस परीक्षा में मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को Re-Exam में शामिल होने के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

Ads





परीक्षा में मिलेगी 15 मिनट अतिरिक्त समय

NTA ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है। यानी कि छात्रों को परीक्षा में 195 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही रफ वर्क के लिए अतिरिक्त पन्ने भी उपलब्ध कराए जाएंगे।  

Ads


परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन

सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच की जाएगी और प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Ads



NTA ने सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए NTA और राज्य सरकारों ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। Re NEET Exam 2026 में परीक्षा केंद्रों पर निगरानी, पुलिस तैनाती, मेटल डिटेक्टर जांच और अन्य सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की गई है।

Ads