99 साल की उम्र में TV पर पहली बार दिखीं मनोज तिवारी की माँ, दोनों माँ बेटे ने साथ मिलकर गाना गाया, जनता हुई भावुक

भोजपुरी सुपरस्टार और साथ ही सांसद, मनोज तिवारी ने अपनी 99 वर्ष की माँ के साथ रियलिटी शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा के सेट पर ऑडियंस के सामने गाना गाया, उन्होंने उसके साथ गाया जिसने उन्हें भोजपुरी संगीत में काफी फेमस कर दिया था। माँ बेटे के इस गाने के पल ने हर किसी को भावुक किया।

99 साल की उम्र में TV पर पहली बार दिखीं मनोज तिवारी की माँ, दोनों माँ बेटे ने साथ मिलकर गाना गाया, जनता हुई भावुक

Updated Nov 01 2026 05:46 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी माँ के साथ एक खास गाना गाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया रियलिटी शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा के सेट पर उन्होंने अपनी 99 वर्ष की माता श्री के साथ गाना गाया जिसने उन्हें भोजपुरी संगीत में पूरा फेमस कर दिया था।


माँ की खास सलाह से बनी उनकी एक खास पहचान

मनोज तिवारी ने बताया कि जब अपनी गायकी की जर्नी की शुरुआत कर रहे थे तब उनकी माँ ने उन्हें दुर्गा माँ पर आधारित एक पारंपरिक गाना को गाने की सलाह देकर अपने करियर की शुरुआत करने को कही थी। उन्होंने साथ ही बताया कि उनकी माँ ने उन्हें निमिया के डारिया से वाला गाना भी सिखाया था और यह गाना उनके करियर का एक बहुत ही मेजर टर्निंग पॉइंट बन चुका था मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि इस गाने ने उन्हें पूरे देश भर और ऑडियंस के समक्ष बहुत ही मशहूर बना दिया और उन्हें भक्ति संगीत गाने के लिए बहुत प्रेरणा भी दी गई।

Ads

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Ads


शो में अपनी माँ के साथ उन्होंने जिया एक खास पल

Dhamaal with Pati Patni Aur Panga रियलिटी शो के सेट पर मनोज तिवारी अपनी माताश्री के साथ पहुंचे उन्होंने पपराजी से मिलवाते हुए यह कहा कि यह हमारी मम्मी है और यह 99 वर्ष की है और इस दौरान मनोज तिवारी ने अपनी माता श्री के साथ वही पुराना गाना गाया जिस गाने ने उनके करियर को एक नई मोड़ दी थी। उनके इस खास पल की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज रफ्तार से वायरल होते ही फैंस बहुत ही भावुक हो गए थे और माँ बेटे के इस खास रिश्ते और अटूट प्रेम की तारीफ करने लगे।


मनोज तिवारी को अपनी माँ से है खास लगाव

मनोज तिवारी का अपनी माता श्री के प्रति लगाव सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि उन्होंने उन्हें गाने के लिए नई दिशा दी बल्कि और भी बहुत से कारण है। साल 2026 मार्च के महीने में उन्होंने चैत्र नवरात्रि के मौके पर ममता की छाँव नामक भक्ति गाना वह रिलीज किया था और उस गाने में जन्म देने वाली माँ को ही देवी के नौ रूप में प्रकट किया गया है उन्होंने अपने इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह लिखा था कि ममता भी तू, शक्ति भी तू, माँ भी तू, जगदंबा भी तू। और उन्होंने यह भी बोला था कि यह कहानी सिर्फ मेरी अकेले की नहीं है बल्कि हर उस बेटे और बेटी की है जिसके लिए पूरी दुनिया उसकी माँ में ही बसी हुई है।

Ads


यह पल बस एक गाने को नहीं दर्शाता है बल्कि माँ बेटे के अटूट प्रेम और रिश्ते को दिखाता है और साथ ही संस्कार और परिश्रम को भी दर्शाता है। मनोज तिवारी ने यह साबित किया कि हर इंसान को अपने जड़ से जुड़े रहना चाहिए और अपनी माँ का आशीर्वाद लगातार लेने से ही असली सफलता प्राप्त होती है।