Google में नौकरी पाने के लिए इस्तेमाल करें इन पांच टिप्स, रिक्रूटर ने दी महत्वपूर्ण सलाह

Google में नौकरी करने की इच्छा है? स्वयं को अवगत कराएं बेन मिड के 5 सुझावों से, जो रिज्यूमे और इंटरव्यू की तैयारी करते वक्त कर सकते हैं सहायता।

Google में नौकरी पाने के लिए इस्तेमाल करें इन पांच टिप्स, रिक्रूटर ने दी महत्वपूर्ण सलाह

Updated Oct 26 2026 11:28 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Google जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पाना देश के हर युवक का सपना होता है। यहाँ नौकरी पाने के लिए लोगों को अपनी पढ़ाई और स्किल्स के साथ ही आवेदन करने के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए। केवल एक अच्छा रिज्यूमे बनाना काफी नहीं है, इसके अलावा सही पद और इंटरव्यू की भी तैयारी करना उतना ही आवश्यक है। Google के सीनियर टेक्निकल रिक्रूटर बेन मिड ने नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए पांच आवश्यक टिप्स बताए हैं। इन टिप्स की मदद से उम्मीदवार अपने आवेदन को और भी बेहतरीन बना सकते हैं और इंटरव्यू के लिए सही मायने में तैयारी कर सकते हैं।


किस प्रकार AI की मदद से बनाएं एक शानदार रिज्यूमे

नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त रिज्यूमे बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि इससे कंपनी को उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और स्किल्स के बारे में पता चलता है। उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना एक शानदार मास्टर रिज्यूमे बनाना चाहिए और इसमें उनकी सारी आवश्यक अनुभव, प्रोजेक्ट्स, अचीवमेंट्स और स्किल्स शामिल होनी चाहिए। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार इस रिज्यूमे में बदलाव करके वे अलग-अलग नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे हर बार शुरू से रिज्यूमे बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है और समय की भी बचत होती है।

Ads


प्रत्येक नौकरी के लिए आवेदन करने से किस प्रकार खुद को बचाएं

नौकरी की तलाश करते वक्त बहुत सारे उम्मीदवार एक ही कंपनी के बहुत सारे पदों के लिए आवेदन कर देते हैं। उन्हें यह लगता है कि उनके द्वारा जितने ज्यादा आवेदन किए जाएंगे नौकरी मिलने की संभावना उतनी ज्यादा ही बढ़ जाएगी। लेकिन दूसरी ओर हर पद के लिए हमेशा आवेदन करना सही नहीं होता। उम्मीदवारों को पहले यह देखने का प्रयास करना चाहिए कि उनकी पढ़ाई, अनुभव और स्किल्स के अनुसार कौन सी नौकरी उनके लिए सही है। अपनी योग्यता के अनुसार अपने पद को चुनते हैं तो उस आवेदन को तैयार करने में और इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए बेहतर तरीके से समय मिल पाता है।


STAR मेथड क्या होता है और इससे क्यों करें इंटरव्यू की तैयारी

हर उम्मीदवार को इंटरव्यू के दौरान अपने द्वारा कही गई बात को सही तरीके से समझाना बहुत ही ज्यादा आवश्यक हो जाता है। बहुत सारे उम्मीदवारों के पास एक अच्छा अनुभव तो जरूर होता है लेकिन वे उसे छोटे और साफ तरीके से नहीं पेश कर पाते हैं। ऐसी हालत में STAR मेथड का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मेथड एक बहुत ही आसान तरीका है जिसकी सहायता से उम्मीदवार यह बता सकते हैं कि किसी परिस्थिति में क्या हुआ और उन्हें कौन सा काम करना पड़ा था, उनके द्वारा क्या कदम उठाए गए और आखिर में उसका नतीजा क्या निकला। बेन मिड ने इंटरव्यू की तैयारी करने वाले लोगों को इस तरीके को अपनाने की सलाह दी जो कि उनके सेलेक्शन चांसेस को और बढ़ावा देती है।

Ads


अपनी समस्या को स्वयं हल करने की क्षमता दिखाएं

IT इंटरव्यू के दौरान केवल सही जवाब देना ही काफी नहीं होता, यह भी बहुत ही आवश्यक होता है कि एक उम्मीदवार किसी समस्या को किस तरह समझता है और उसे हल करने के लिए क्या-क्या तरीके सोचता है। जैसे कि अगर कोई मुश्किल सवाल है तो उस पर तुरंत जवाब देने के बजाय कुछ समय लेकर उसके सभी जरूरी पहलुओं से विचार करें। जरूरत पड़ने पर सवाल को और गहराई से समझने के लिए अतिरिक्त जानकारी मांगने से विचार प्रक्रिया काफी गहराई से पता चल पाती है।


टीमवर्क करने और सही प्रकार से फैसला लेने की क्षमता बताएं

Google जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टीमवर्क के प्रति और जिम्मेदारी से अपना कार्य करने की क्षमता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कई बार बहुत सारे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लोगों को अलग-अलग व्यक्ति के साथ काम करना पड़ता है। ऐसी स्थिति आने पर दूसरों की बात को समझना, अपने काम को समय पर पूरा करना और आवश्यकता के अनुसार मदद करना जरूरी माना जाता है। उम्मीदवारों को अपने द्वारा किए गए पुराने प्रोजेक्ट या कॉलेज के अनुभवों के बारे में उदाहरण देकर बताना चाहिए कि उन्होंने टीम के साथ कैसे काम किया था और किस प्रकार किसी भी समस्या को हल करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

Ads


नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी करना है आवश्यक

अगर कोई भी उम्मीदवार Google जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना चाहता है तो वह अपनी तैयारी को सही मायने में आगे जरूर बढ़ाए। रिज्यूमे ड्राफ्ट करते समय अपनी असली स्किल्स और अनुभव को जरूर शामिल करें। आवेदन करने से पहले नौकरी की योग्यता और शर्तों पर जरूर ध्यान दें। इंटरव्यू के लिए अपने पिछले अनुभव और समस्या हल करने के तरीकों के उदाहरण जरूर तैयार रखें। इन पांच टिप्स को अपनाकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं, हालांकि इससे किसी भी नौकरी मिलने की गारंटी तो नहीं है क्योंकि उम्मीदवार का फाइनल सेलेक्शन उसकी योग्यता और कंपनी की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।