UP Police SI Recruitment 2026: DV/PST के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 जून से शुरू होगी प्रक्रिया, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

UP Police SI Recruitment 2025 के तहत DV/PST Admit Card जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 से शुरू होने वाली दस्तावेज सत्यापन और PST प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Recruitment 2026: DV/PST के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 जून से शुरू होगी प्रक्रिया, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

Updated Jun 06 2026 12:10 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India

UP Police SI DV/PST Admit Card का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 के लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड के द्वारा जारी सूचना के अनुसार DV/PST की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी। 


बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर DV/PST प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। 

Ads


15 जून से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन और PST

भर्ती बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार DV/PST का आयोजन 15 जून 2026 से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के साथ-साथ शारीरिक मानकों का परीक्षण भी किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में पास होने वाले अभ्यर्थी ही आगे बढ़ सकेंगे।


ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI DV/PST Admit Card

  • सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • SI Recruitment 2026 DV/PST Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UP Police SI DV/PST Admit Card: Download

Ads


अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान जरूर रखें

DV/PST के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज (प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र) साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।