14 साल की नाबालिग से 3 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम

Purnia Gangrape Case: चारा लाने गई 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

14 साल की नाबालिग से 3 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम

बिहार के पूर्णिया जिले में चारा लाने गई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ नशे में धुत तीन युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस घिनौनी करतूत के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना कृत्यानंद नगर (Krityanand Nagar) प्रखंड में स्थित सहारा पंचायत की है।


दादी के साथ घास लाने गई थी किशोरी

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी दादी के साथ गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पटवा के खेत में घास काट रही थी। इसी बीच दादी ने उसे नहर के पास लगे जलेबी पेड़ के पास से पहले से काटी हुई घास का बोझ लाने के लिए भेजा। तभी शराब के नशे में धुत संथाली टोला के रहने वाले गोपाल मुर्मू, रामकुमार मुर्मू और उनके एक नाबालिग साथी ने पीड़िता को रास्ते में अकेला पाकर रोक लिया और जबरन घसीटते हुए सुनसान झाड़ी में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Ads

यह भी पढ़े: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, युवती का दुष्कर्म कर तुड़वाई शादी


चीख पुकार सुनकर दौड़ी दादी

कुछ देर बाद जब झाड़ियों से किशोरी की चीख सुनाई दी, तो रास्ते से गुजर रहे वार्ड सदस्य विपिन भारती ने अपनी बाइक रोकी। साथ में उसकी दादी भी झाड़ियां की तरफ भागीं। जैसे ही लोग झाड़ियां की तरफ बढे, तभी तीनों आरोपी घबराकर वहां से भागते हुए नजर आए। मौके पर पहुंची दादी ने अपनी पोती को लहूलुहान और रोती-बिलखती हालत में लेकर घर पहुंचीं। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद परिजनों ने पीड़िता के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

Ads