आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, युवती का दुष्कर्म कर तुड़वाई शादी
Bettiah Blackmailing News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Updated Jun 28 2026 04:08 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bettiah, Bihar, India
बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना में एक पीड़िता ने ग्राम पंचायत राज खड़ा पुरंदरपुर निवासी आलोक कुमार पर ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर बनाया वीडियो
पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत के आधार पर आरोपी आलोक कुमार ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी का झांसा देकर उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा था, जहां भी शादी की बात चलती, आरोपी लड़के वालो को तस्वीर भेजकर शादी तुड़वा देता था।
यह भी पढ़े: औरंगाबाद के पार्क में ये क्या हो रहा है? गंदगी और अश्लील हरकत का वीडियो वायरल
मां के साथ भी किया मारपीट
शिकायत में यह भी दर्ज किया गया है की जब पीड़िता की मां इस मामले में बात करने के लिए आरोपी के परिवार के पास गई, तो उनके साथ मारपीट किया गया और साड़ी भी फाड़ दी गई, तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया की पीड़िता के बयान के आधार पर इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है, जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, नामजद अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।