पटना के एक होटल में चल रहा था गंदा खेल, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 10 युवतियां, एक युवक गिरफ्तार
Patna Police Raid: गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। एसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।
Updated Jul 04 2026 04:52 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया है, साथ में एक युवक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ के जा रही है, वहीं होटल संचालक समेत कई आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। यह मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश होटल की है।
एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांधी मैदान के इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पहले होटल की रेकी की और पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद गुरुवार की देर रात पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकेत कुमार के नेतृत्व में होटल में छापेमारी की गई, तो वहां हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े: सीवान में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की छापेमारी जारी
कमरे से शराब और आपत्तिजनक सामान बरामद
छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टीकर रहे थे, जब उन्होंने पुलिस को देखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई और होटल संचालक के साथ कुछ अन्य लोग भागने में सफल रहे। मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां और शराब की बोतलें बरामद की गई है।
10 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू
हिरासत में लिए गए युवक और रेस्क्यू की गई सभी महिलाओं को गांधी मैदान थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह रैकेट कब से चल रहा है और इसमें कौन कौन से बड़े लोग शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुड़ी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।