भांजे का ममेरी बहन से था प्यार, मामा ने अश्लील तस्वीरों का आरोप लगाकर दी हत्या
Affair Murder Case Bihar: ममेरी बहन से प्रेम संबंध से नाराज मामा ने सगे भांजे की हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर जला दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated Jul 04 2026 11:46 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Vaishali, Bihar, India
बिहार के वैशाली जिला से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली मामला सामने आया है, जहां एक युवक के अपनी ही ममेरी बहन के साथ प्रेम संबंध होने से नाराज़ मामा ने अपने ही भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर उसे जला दिया। यह घटना वैशाली के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
ननिहाल में रहने के दौरान हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि मृतक युवक की मां की मौत बचपन में ही हो जाने के कारण वह अपने ननिहाल में ही पला-बढ़ा था और इसी दौरान उसकी अपनी ममेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब इसका पता परिवार वालों को चला, तो काफी विवाद हुआ था। मृतक की उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है और वह समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी का रहने वाला था।
यह भी पढ़े: पटना के एक होटल में चल रहा था गंदा खेल, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 10 युवतियां, एक युवक गिरफ्तार
चेन्नई से पटना बुलाकर रची हत्या की साजिश
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी को इस रिश्ते की भनक करीब 3 साल पहले ही लगी थी। उसने अपने भांजे को समझाने की काफी कोशिश की और घर से भी निकाला था, लेकिन युवक नहीं माना और वह चेन्नई जाकर भी लड़की के संपर्क में रहता था। आरोपी मामा ने दावा किया है कि युवक लड़की के आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था, जिससे तंग आकर उसने हत्या की साजिश रची। मामा ने पहले भांजे को चेन्नई से समस्तीपुर और फिर पटना स्थित अपने घर बुलाया।
शव को तीन टुकड़े में किया
28 जून को आरोपी अपने भांजे को गंगा किनारे एक सुनसान जगह पर ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी, और साक्ष्य मिटाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर उसे जला दिया। लेकिन पुलिस को 30 जून को युवक का जला हुआ शव मिला।
फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी मामा को पटना सिटी से गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल भी किया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।