रोने से नाराज मां ने 6 माह की बच्ची का हसुए से काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Bettiah Crime News: बिहार के बेतिया में मां ने 6 महीने की मासूम की हसुए से काटकर की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश।

रोने से नाराज मां ने 6 माह की बच्ची का हसुए से काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Updated Jun 27 2026 01:08 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bettiah, India

बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही 6 महीने की मासूम बच्ची को बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी और बाद में महिला ने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी सुनील दास की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है।


माँ ने ली मासूम बच्ची की जान

जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहते हैं। घटना के समय घर में मौजूद मृतक बच्ची पूजा कुमारी, उसकी मां सीमा देवी और दादी सरस्वती देवी मौजूद थी। गुरुवार की देर रात मासूम बच्ची लगातार रो रही थी, उसे चुप कराने की कोशिश काफी की गई, फिर भी वह चुप नहीं हुई तो माँ ने गुस्से में आकर, घर में रखे हसुए (धारदार हथियार) से मासूम बच्ची के गले पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Ads


यह भी पढ़े: कलयुगी पिता ने पत्नी और 3 बच्चों को नहर में फेंका, तीनों मासूमों की मौत, पत्नी ने तैरकर बचाई जान


खुदकुशी की कोशिश 

वारदात को अंजाम देने के बाद, महिला ने उसी हथियार से अपने गले पर भी वार किया, लेकिन तभी घर में मौजूद उसकी सास चीख-पुकार सुनकर कमरे में आई और महिला के हाथ से धारदार हथियार छीनकर शोर मचाना शुरू कर दी, जिससे लोग इकट्ठा हो गए।


पुलिस की कार्रवाई 

इस घटना की सूचना गोपालपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। वहीं घायल महिला को गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत बच्ची की दादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि यह मामला मानसिक तनाव या दिमागी स्थिति ठीक न होने का प्रतीत हो रहा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Ads