प्रेम विवाह में रोड़ा बनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या: आरोपी मांगा मुंडा की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

Manga Munda Ranchi Court News: तमाड़ के चर्चित हत्याकांड के आरोपी मांगा मुंडा की जमानत याचिका रांची कोर्ट ने खारिज की। प्रेम विवाह में रोड़ा बनने पर प्रेमिका की मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने का है आरोप। जानें अपर न्याययुक्त संजीव झा की अदालत का पूरा फैसला।

प्रेम विवाह में रोड़ा बनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या: आरोपी मांगा मुंडा की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

Updated Apr 11 2026 01:05 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

Tamar Murder Case Jharkhand: प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध के खौफनाक वारदात में शामिल आरोपी मांगा मुंडा को कानून से कोई राहत नहीं मिली। अपार न्याय आयुक्त संजीव झा के अदालत ने आरोपी के जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए। उसे खारिज (Bail Rejected) कर दिया कोर्ट ने अपराध को गंभीरता से देखते हुए आरोपी को जेल में ही रखने का फैसला सुनाया है। 


प्रेम विवाह के चक्कर में मन को कुल्हाड़ी से की थी हत्या

जानकारी के अनुसार रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां को बेरहमी से 16 जनवरी 2026 को हत्या कर दी थी। हत्या करने के पीछे का कारण प्रेमिका की मां का प्रेम विवाह में दरार बना था। इस संबंध में तमर थाना में कांड संख्या 6/2026 दर्ज करवाई गई थी।

प्राथमिक्की के अनुसार मृतका की पुत्री जम्बी कुमारी की शादी खूंटी जिले के टोटवादा निवासी लाल पाहन से हुई थी । लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। विधवा होने के बाद जब भी जब अपने मायके लौट आई और कुछ समय बाद अपने दादी के घर जब छोड़ गांव चली गई थी। अपनी दादी के गांव रहने के दौरानएक दूर के रिश्तेदार मांगा मुंडा से उसे प्यार हो गया लेकिन जैसे ही परिजनों को इस बात की भनक लगे तो लोक-लाज और रिश्तेदारी का हवाला देते हुए जम्बी को वापस नावाडीह बुला लिया था।


जान से मारने की दी थी धमकी

वहीं दूसरी ओर आरोपी मांगा मुंडा जम्बी से शादी करने के लिए अपनी जिद पर अड़ा था। लेकिन लड़की के परिवार वाले इस विवाह से सख्त खिलाफ थे इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने कई बार उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया करता था।


वारदात की रात: सोते समय किया हमला

16 जनवरी की राज्य पूरा परिवार खाना खाकर गहरी नींद में सो रहा था तो आरोपी मांगा मुंडा ने हथियार के साथ घर में घुसा और जम्बी की मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।