शिवगंज के सड़क दुर्घटना में हुई 5 वर्षीय बच्चे की मौत, लोगों ने किया NH-19 को जाम
Jun 09 2025 08:19 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
शिवगंज (औरंगाबाद): शिवगंज बाजार के NH-19 पर सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय शिवम कुमार के घटनास्थल पर मौत हो गई है जानकारी के अनुसार मृतक के पिता पिंटू विश्वकर्मा अपने बेटे शिवम को मार के साथ पास में ही लगे पशु मेला में कुछ काम से जा रहे थे इसी दौरान वह NH-19 को पार कर रहे थे. फर्स्ट लाइन पार करने के बाद उनका बेटा शिवम कुमार उनसे हाथ छोड़ क रपीछे रह गया और उनके पिता पिंटू विश्वकर्मा आगे निकल गए इतने में तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने जोरदार टक्कर मारी जिससे शिवम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मुआवजे के मांग के लिए शिवगंज के लोगों ने किया NH-19 को जाम
शिवम कुमार की मृत्यु के बाद शिवगंज के आकर्षित लोगों ने NH-19 को जाम करके मुआवजे के लिए धरना पर बैठ गये इस धरणा को लोजपा के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह सी के नेतृत्व में किया गया घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के अध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया और साथ ही बिक्रमगंज के वीडियो डॉ. अतुल्य कुमार आर्य ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ₹20000 का चेक सोफा और ₹400000 मुआवजा दिलवाने का भरोसा भी दिलाया।
मृत शरीर को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेजा पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई.
