यूपी से ट्रेन के जरिए लाई जा रही थी विदेशी शराब, बगहा पुलिस ने सूटकेस के साथ तस्कर को पकड़ा
बिहार के पश्चिमी चंपारण (बगहा) में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। तस्कर सूटकेस में भरकर यूपी से शराब ला रहे थे। जानें पूरी खबर।
Updated Apr 11 2026 01:28 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: West Champaran, Bihar, India
बिहार में शराब बंदी कानून को पूरी तरह लागू होने के बाद भी शराब माफिया अलग-अलग हथकंडे अपना कर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है और जगह-जगह जांच कर रहे हैं। इसी दौरान पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से ट्रेन के रास्ते विदेशी शराब अवश्य तरीके से रामनगर लाई जा रही है, जिसे वहां के लोकल क्षेत्र में सप्लाई करना था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आर्य नगर इलाके को घेराबंदी किया और वाहन चेकिंग की जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक रिक्शा को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें दो बड़े सूटकेस में भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया।
सूटकेस में छिपाकर हो रही थी तस्करी
पुलिस को चकमा देने के लिए शराब तस्कर ने कपड़ों की तरह बोतल को सूटकेस और बैग में पैक किया था। प्रशासन का कहना है कि यह गिरोह बगल के राज से ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी करते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के अपराध का इतिहास पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है। और साथ ही यह पता लगाने में जुड़ी है या शराब की खेप कहां पहुंचाई जाने वाली थी।