औरंगाबाद में सनसनी: नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Aurangabad Crime News: अज्ञात विवाहिता का शव मिलने से सनसनी। गले में रस्सी बंधी होने से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।

औरंगाबाद में सनसनी: नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क से बिल्कुल सटे पटना कैनाल नहर के पास, भलुआ गांव जाने वाली नहर के चाट से शनिवार की शाम एक अज्ञात विवाहिता के गले में रस्सी बंधा शव बरामद किया गया है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले को गहन तरीके से जांच कर रही है और गले में रस्सी बंधी होने से यह मामला हत्या प्रतीत हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण उस रास्ते से शनिवार की देर शाम गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नहर के चाट में पड़े महिला की शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बारुण थाना पुलिस को दी। उसके बाद बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर (एसआई) रिमझिम कुमारी, श्रीनाथ मंडल और एएसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Ads


यह भी पढ़े: रोने से नाराज मां ने 6 माह की बच्ची का हसुए से काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश


पुलिस प्रशासन ने शव के पास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की, जाने के बाद भी मृतिका की पहचान नहीं हो सकी। गले में रस्सी बंधी होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतिका की हत्या किसी अन्य जगह पर की गई, लेकिन साक्ष्य छुपाने के लिए शव को इस सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया गया है।


बारुण थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका की शिनाख्त के साथ-साथ मामले की छानबीन में तेजी से जुट गई है।

Ads