वैशाली में ज्योति मौर्य जैसा कांड: जमीन बेचकर पति ने बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग फरार
बिहार के वैशाली (हाजीपुर) से ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है। यहाँ पति अमन कुमार ने जमीन बेचकर पत्नी गुंजन को BPSC टीचर बनाया, लेकिन नौकरी मिलते ही वह प्रेमी शिक्षक संग रहने लगी।
Updated May 29 2026 10:21 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Vaishali, Bihar, India
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले से 'पति, पत्नी और वो' का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य कांड की यादें ताजा कर दी है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी बीपीएससी (BPSC) शिक्षिका की परीक्षा में पास होते ही अपने प्रेमी के संग भाग कर उसे धोखा दिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने पाई-पाई जोड़कर और अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया था। लेकिन जैसे ही उसे नौकरी मिली तो अपने 10 साल के मासूम बेटे और पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई।
मजदूरी की, जमीन बेची ताकि पत्नी बन सके अफसर
पीड़ित अमन कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी शादी 2013 में गुंजन कुमारी के साथ हुई थी। शादी के समय गुंजन ने इंटर पास किया था। अमन ने अपनी पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की और खुद मजदूरी करके अपनी पत्नी गुंजन को पढ़ाया। इसके बावजूद जब पैसे की किल्लत हुई तो, उसने अपनी हिस्से की डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन भी बेच दिया। जिससे उसने पत्नी को बीएड (B.Ed) कराया और आगे की तैयारी करवाई। उसकी मेहनत रंग लाई और गुंजन ने बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली।
यह भी पढ़ें: बछवाड़ा में युवती को इलाज के बहाने समस्तीपुर ले जाकर होटल में बनाया बंधक, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक प्रेमी से हुआ प्यार
अमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि BPSC में चयन होने के बाद गुंजन ट्रेनिंग के लिए गई थी तो, वहीं उसकी मुलाकात नवनियुक्त शिक्षक प्रेम प्रकाश से हुई। धीरे-धीरे दोनों में ट्रेनिंग के दौरान बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ने लगी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। नौकरी ज्वाइन करने के बाद गुंजन का व्यवहार अपने पति और ससुराल वालों के प्रति पूरी तरह बदल गया। उसने अपने पति और 10 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी शिक्षक के साथ रहने लगी जिसका खुलासा खुद उसके मासूम बेटे ने अपने पिता के सामने किया।
किराए के मकान में रंगे हाथ पकड़ी गई शिक्षिका पत्नी
23 मई 2026 को पति अमन कुमार को जानकारी मिली कि, उसकी पत्नी हाजीपुर स्थित एक किराए के मकान में रह रही है। जानकारी मिलते ही अमन वहां पहुंचा और अपनी पत्नी गुंजन को उसके प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया।
हैरानी की बात यह है कि जब पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी के चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं थी। उल्टा वह अपने पति पर ही चीखने-चिल्लाने लगी और समाज व लोकलाज की परवाह किए बिना कहा, "हां, मैंने किया है, मुझे कोई शर्म नहीं है।" पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पीड़ित पति अमन कुमार ने कानून का दरवाजा खटखटाया और अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बिहार के औरंगाबाद में कलयुगी पिता ने की 13 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या, सौतेली मां हिरासत में