औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड में आजन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी में इस्तेमाल साइकिल भी जब्त।

औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के अंतर्गत आजन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजन थाना क्षेत्र के उत्तरी कोयल नहर स्थित बढ़ई बीघा मोड़ के पास पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर शराब लेकर जाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 45 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद की गई।

Ads

यह भी पढ़ें: पटना समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, औरंगाबाद में भी तेज तूफान की चेतावनी 


पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दुखन सिंह भोक्ता (24 वर्ष), पिता- केशो सिंह भोक्ता, निवासी- मानवादोहर, पोस्ट- उमगा, थाना- आजन के रूप में हुई है। बिहार पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही साइकिल को भी जप्त कर लिया है।

Ads

आजन थाना के थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में कलयुगी पिता ने की 13 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या, सौतेली मां हिरासत मे

Ads