भरत तिवारी की बहन का दावा: प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, मुर्दों के पास छोड़ गई पुलिस
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। दावा किया कि भाई के प्राइवेट पार्ट में सटाकर 5 गोलियां मारी गईं और मुर्दों के पास छोड़ दिया।
Updated Jun 22 2026 03:03 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bhojpur, Bihar, India
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की मां और बहन की तरफ से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। भरत भूषण की मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है थी। अब, भरत की बहन मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने एक बहुत गंभीर दावा किया है कि भरत तिवारी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई।
भरत को सटाकर मारी 5 गोलियां
भरत तिवारी की बहन ने दावा किया कि भरत को बेहद करीब से 5 गोलियां सटाकर मारी गई थीं, जिनमें से चार गोलियां शरीर के अंदर ही रह गईं जबकि एक गोली आर-पार हो गई थी। इतना ही नहीं, गोली मारने से पहले भरत को बेरहमी से पीटा गया था। इस दौरान जब माँ और भाभी ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें धक्का मार कर वहां से भगा दिया और काफी देर तक तड़पाया, फिर पुलिस उसे आरा लेकर रवाना हो गई।
यह भी पढ़े: भरत तिवारी मामले पर पवन सिंह का बड़ा बयान, न्याय सिर्फ हो नहीं, दिखना भी चाहिए
अस्पताल में मुर्दों के पास छोड़ा
भरत की बहन के अनुसार, जब वे आरा अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने परिजनों को बताया कि उसका इलाज चल रहा है, लेकिन कुछ देर बाद पुलिस गुपचुप तरीके से पटना लेकर चली गई। जब बहन पटना पहुंची और डॉक्टर से पूछा की भरत नाम का कोई शख्स आया था क्या? काफी देर तक भरत का पता नहीं चला, लेकिन काफी मिन्नतें करने के बाद एक डॉक्टर ने भरत के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुलिस भरत को अस्पताल में मुर्दों के बीच लिटाकर चली गई है।