जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट कर महिलाएं सहित आठ लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Updated Dec 20 2025 04:40 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (बिहार): औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुहारा गांव में जमीन विवादों को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष चार महिलाएं सहित आठ लोग घायल हो गए घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है
10 डिसमिल जमीन को लेकर हुआ विवाद
घायल व्यक्तियों की पहचान सूरजपत यादव, सुभाष यादव, गौतम यादव, सीटू कुमारी, मानपति देवी, कंचन कुमारी निक्की कुमारी और अविनाश कुमार है, मेरी जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में 10 डिसमिल जमीन को लेकर विवाह चल रहा था पहले पक्ष का कहना है कि जमीन का टोटल प्लॉट 31 डिसमिल का है जिसमें उनका हिस्सा 10 डिसमिल का है लेकिन पाटीदार जमीन देने से इनकार कर रहे हैं।
पहले पक्ष के पास जमीन का कागज भी है और वह रसीद भी कटवाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी पाटीदार उन्हें जमीन नहीं दे रहे हैं इस मामले में पहले भी कई बार मारपीट हुई थी लेकिन गांव के लोगों ने मामले को शांत कर दिया था।
घर में बंद कर दी गई जान मारने की धमकी
पहले पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर पाटीदार से झगड़ा हुआ था, और उसके बाद ग्रामीणों की बात ना मानते हुए पहले पक्ष के सभी लोगों को घर में बंद कर दिया गया और बाहर निकलने पर जान मारने की धमकी भी दी गई लेकिन अगले दिन सुबह जब लोगों ने बाहर निकाला तो उन पर डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया और बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज लाया गया है।
मुफस्सिल थाना के थानाअध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना उन्हें मिली है, थानाअध्यक्ष ने कहा कि अगर आवेदन दी जाती है तो प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।