किराये का पति और उधार का बच्चा लेकर लग्जरी कार से शराब तस्करी, मोतिहारी में महिला गिरफ्तार
Bihar Liquor Smuggling: बिहार के मोतिहारी में एक महिला 'किराये का पति' और 'उधार का बच्चा' लेकर लग्जरी कार के गुप्त तहखाने में शराब की खेप मुजफ्फरपुर पहुंचा रही थी। उत्पाद विभाग ने किया भंडाफोड़।
Updated Jul 03 2026 06:18 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Motihari, Bihar, India
बिहार के मोतिहारी में उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऐसी शराब तस्करी की भंडाफोड़ किया है, जहां महिला पुलिस को चकमा देने के लिए 'किराये का पति' और 'उधार का बच्चा' को लेकर लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने निकली थी, लेकिन पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कोटवा थाना क्षेत्र में इस गिरोह को दबोच लिया।
पुलिस को चकमा देने के लिए रची साजिश
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र से होकर एक अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है। इसी पर कोटवा इलाके में एक अभियान चलाया गया और अभियान के दौरान एक लग्जरी कार को रोका गया, जिसमें एक महिला, पुरुष और बच्चा सवार थे। कार की शुरुआती जांच में महिला ने पुलिस टीम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया, ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। पुलिस ने जब कार को अच्छे से तलाशी ली, तो सीटों के नीचे शातिर तरीके से गुप्त तहखाना बनाया गया था, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतल रखी गई थी।
यह भी पढ़े: सीवान में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की छापेमारी जारी
तस्करी में पति और बच्चे को मिलता था किराया
गिरफ्तारी के बाद महिला से पूछताछ की गई, तो महिला ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया कि कार में मौजूद लोग कोई परिवार नहीं है, बल्कि अवैध शराब को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एक सेटअप किया गया था, जिसमें किराए का पति को कार चलाने के लिए ₹2000 प्रति खेप दिए जाते थे। उस युवक को इस काम के लिए इसलिए रखा गया था, ताकि ऐसा लगे कि कोई परिवार साथ यात्रा कर रहा है। इस काम के लिए 'उधार लिए गए' बच्चा को ₹500 दिए जाते थे, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई शक न हो, जबकि पूरे तस्करी के लीड कर रही महिला को प्रती खेप ₹1500 मिलते थे।
उत्पाद विभाग ने बताया कि इस तस्करी में पकड़े गए दोनों आरोपी और बच्चा अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं और उनका मकसद था सिर्फ यूपी से मुजफ्फरपुर तक शराब पहुंचाना। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सरगना की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।