दिवाली आने से पहले कर लें ये 5 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत! मां लक्ष्मी खींच चली आएंगी घर

दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता है वैसे लोग अपने घर की साफ-सफाई और सजावट में व्यस्त हो जाते हैं। दिवाली के दिन महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को अच्छे तरीके से साफ सुथरा और व्यवस्थित रखा जाता है। यह एक शुभ संकेत है। ऐसे में इस बार दिवाली से पहले घर की सफाई करते वक्त इन आसपास की जगहों को नजर अंदाज ना करने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

दिवाली आने से पहले कर लें ये 5 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत! मां लक्ष्मी खींच चली आएंगी घर

दिवाली का त्योहार नजदीक आता है उसके साथ ही लोग अपने घर की साफ-सफाई और सजावट और बाकी अन्य तैयारियों में लग जाते हैं। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि दिवाली के दिन महालक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। मान्यताओं के हिसाब से साफ सुथरे घर में महालक्ष्मी का शुभ वास होता है और माता प्रसन्न भी होती हैं। इसी वजह से दिवाली से पहले घर के हर एक कोने की सफाई बहुत बारीकी से की जाती है।


1. घर का मेन डोर जरूर करें साफ

शास्त्रों के अनुसार घर के मेन डोर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी रास्ते से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए दिवाली आने से पहले मुख्य दरवाजे की और उसके आसपास जमी हुई धूल मिट्टी, जाले और बाकी गंदगी को अच्छे तरीके से साफ कर देना चाहिए। मेन डोर के पास फटे पुराने जूते चप्पल, टूटे गमले या किसी प्रकार का कबाड़ सामान जमा न होने देना चाहिए और इसके अलावा अगर आप मेन डोर की सजावट करना चाहते हैं तो अलग-अलग तरह के फूलों से सजा सकते हैं और साथ ही सुंदर रंगोली और दीपक से भी सजावट की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।

Ads


2. पूजा घर की सफाई करना बिल्कुल भी न भूलें

दिवाली के शुभ अवसर पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश को पूजा जाता है। ऐसे में घर के मंदिर की साफ सफाई करना बहुत ही आवश्यक है। पूजा घर में रखी बाकी भगवान की मूर्ति और तस्वीरों और पूजा के सभी बर्तनों को भी साफ करना चाहिए। वहां जमी हुई सारी फूल माला और पूजा सामग्री को नियमित रूप से हटा देना चाहिए। मंदिर में सब कुछ नया बिछा देना चाहिए और दीपक, धूपबत्ती जैसे जरूरी सामग्री को भी ठीक से रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्वच्छ पूजा स्थल से पूजा करने से मन को शांति प्राप्त होती है।


3. घर के ईशान कोण को साफ करना न भूलें

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के हिसाब से उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। इसे पूजा पाठ और बाकी धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली आने से पहले इसकी सफाई करनी चाहिए और वहां पर रखे सभी प्रकार के पुराने सामान, डिब्बे और कबाड़ को हटा देना चाहिए। यह कोशिश करनी चाहिए कि यह जगह बहुत ही साफ सुथरी और व्यवस्थित रखी जाए। मान्यता के अनुसार ईशान कोण में गंदगी या सही व्यवस्था न होने के कारण घर की सकारात्मकता प्रभावित होती है।

Ads


4. अलमारी और पैसे रखने की तिजोरी के आसपास भी करें सफाई

दिवाली पर महालक्ष्मी और भगवान कुबेर जी की पूजा की जाती है इसलिए इस त्योहार के आने के पहले घर की अलमारी और पैसे रखने वाली तिजोरी की सफाई अच्छी तरीके से कर लेना चाहिए। अलमारी में रखे पुराने कागज, बेकार रसीदें और फालतू सामान हटा देना सही रहता है। तो तिजोरी को एक साफ सुथरे कपड़े से पोंछकर रखना चाहिए और साथ ही आवश्यक कागजात सही तरीके से रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार धन रखने की जगह को साफ सुथरा रखना काफी शुभ माना जाता है।


5. बालकनी, स्टोर रूम और छत की भी नियमित रूप से करें सफाई

दिवाली के त्योहार पर पूरे घर की सफाई करते समय लोग अक्सर बालकनी, छत और स्टोर रूम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इन जगहों पर टूटा सामान, पुराने डिब्बे और काफी कबाड़ जमा हो जाता है। इसलिए दिवाली से पहले इन जगहों की अच्छे से सफाई कर देना चाहिए। बालकनी में रखे हुए पौधों से सूखी पत्तियां हटा देनी चाहिए और छत पर जमी हुई सारे कचरे की भी सफाई कर लेनी चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के इन सभी हिस्सों को भी साफ सुथरा रखना अच्छा माना जाता है।

Ads